शूरवीर महाराणा प्रताप को युगों-युगों तक रखा जायेगा याद: एमपी सिंह

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 09 May 2025 8:03 PM

विज्ञापन

युवाओं को राष्ट्रहित व समाज हित में काम करने की जरूरत

विज्ञापन

अभाविप ने धूमधाम से मनायी महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती -12- प्रतिनिधि, अररिया अभाविप नगर इकाई अररिया ने स्थानीय परिषद कार्यालय में भारत मां के वीर सपूत महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी. सर्वप्रथम परिषद सदस्यों ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विवि के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वीर शिरोमणि, महान शासक, राष्ट्र के गौरव महापराक्रमी महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया. उन्होंने कहा कि एक सच्चे राजपूत, शूरवीर, देशभक्त योद्धा व मातृभूमि के रखवाले के रूप में महाराणा प्रताप को युग युगांतर तक याद रखा जायेगा. आज के युवाओं को महाराणा प्रताप के देश के प्रति समर्पण व त्याग से सीख लेकर राष्ट्रहित व समाज हित में काम करने की जरूरत है. इस मौके पर समारोह में भोला राठौर, मनीष कुमार, अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, संजीव कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, अंकित सिन्हा, राहुल आर्यन, जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन