अंचल में जमीन संबंधी कार्य पड़ा हुआ है ठप

Updated at : 01 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल में जमीन संबंधी कार्य पड़ा हुआ है ठप

हड़ताल के कारण प्रभावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाएगा

विज्ञापन

नरपतगंज के राजस्व पदाधिकारी को भरगामा का प्रभार

भरगामा. अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड क्षेत्र में जमीन से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गये हैं. दाखिल-खारिज, लगान वसूली, जमीन मापी समेत अन्य आवश्यक सेवाएं ठप होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है. निर्देश के तहत नरपतगंज प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी राम उदगार चौपाल को भरगामा अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उन्होंने बुधवार को विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया व कार्य शुरू कर दिया.

प्रभार ग्रहण करने के बाद राम उदगार चौपाल ने बताया कि हड़ताल के कारण प्रभावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित जाएगा. उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता है व जरूरी जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा. इधर, हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है. कई आवेदक अपने कार्यों को लेकर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं. खासकर दाखिल-खारिज व जमीन मापी जैसे जरूरी कार्य अटके रहने से किसानों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ गयी है.

अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आवेदन नियमानुसार जमा करें व धैर्य बनाए रखें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये कार्यों को यथासंभव सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन