सीमांचल के किसानों की चमकेगी किस्मत, कोसी-मेची प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में जमीन अधिग्रहण जल्द

कोसी-मेची प्रोजेक्ट के सेकंड फेज का काम जल्द होगा शुरू
Kosi Mechi Project: बिहार में कोसी-मेची नदी जोड़ो योजना के दूसरे फेज का काम तेज हो गया है. फारबिसगंज से किशनगंज तक 76.2 किमी नहर विस्तार के लिए सर्वे पूरा हो चुका है. इससे अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के लाखों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी.
Kosi Mechi Project: बिहार में नदी जोड़ो योजना के तहत चल रही कोसी-मेची लिंक नहर परियोजना अब तेजी पकड़ रही है. इस योजना के पहले फेज में जहां पूर्वी कोसी नहर को फिर से ठीक करने का काम चल रहा है, वहीं अब दूसरे फेज की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है. दूसरे फेज में अररिया के फारबिसगंज से किशनगंज की मेची नदी तक करीब 76.2 किलोमीटर लंबी नहर का विस्तार किया जाएगा. इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है और डीपीआर तैयार होने के अंतिम चरण में है.
अररिया में क्या-क्या बनेगा
जैसे ही डीपीआर फाइनल होगा, सबसे पहले जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी. अररिया जिले के कुर्साकांटा, पलासी, सिकटी और जोकीहाट प्रखंड में जमीन ली जाएगी. इस नहर के बनने से इलाके में सिंचाई की सुविधा काफी बढ़ जाएगी. योजना के तहत अररिया जिले में पांच ब्रांच कैनाल और छह छोटी नहरें भी बनाई जाएंगी.
पूरी परियोजना की लंबाई करीब 117.5 किलोमीटर है. इसमें सुपौल के वीरपुर बराज से फारबिसगंज तक पहले से मौजूद पूर्वी कोसी नहर शामिल है. पहले फेज में इसी नहर के करीब 44 किलोमीटर हिस्से को मजबूत और गहरा किया जा रहा है. इस काम पर करीब 2054 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे पूरा करने में लगभग तीन साल का समय लगेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अररिया के साथ-साथ पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार को भी होगा फायदा
अभी इस नहर की क्षमता 15 हजार क्यूसेक पानी की है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार क्यूसेक किया जाएगा. इससे ज्यादा पानी उपलब्ध होगा और सिंचाई का दायरा बढ़ेगा. खासकर अररिया के सिकटी, पलासी, कुर्साकांटा और जोकीहाट जैसे इलाकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा, जहां अभी सिंचाई की सुविधा बहुत कम या नहीं के बराबर है.
इस परियोजना का फायदा सिर्फ अररिया तक सीमित नहीं रहेगा. पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले के कई प्रखंडों के किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




