अष्ट्याम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Apr 2026 7:14 PM

विज्ञापन

आयोजन से वातावरण भक्तिमय

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी में भारत नेपाल सीमा स्थित राम जानकी मंदिर मेघा से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा राम जानकी मंदिर यज्ञ स्थल से मेघा, चौभटिया, पिपरपाती के रास्ते पैक्स गोदाम से सीमा सड़क से बकरा नदी तक गयी. जहां बकरा नदी से कलश में जल भर कर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कलशयात्रा में लगभग 251 श्रद्धालु शामिल हुए. इसके साथ ही बताया कि कलश शोभायात्रा के उपरांत रामचरित मानस पाठ शुरू होगा. इसका समापन गुरुवार की संध्या होगा. इसके साथ ही अष्टयाम संकीर्तन शुरू होगा. इसमें स्थानीय कीर्तन मंडली मेघा के इतर कीर्तन मंडली कुशमाहा, डुमरिया व शीशा बाड़ी को आमंत्रित किया गया है. इधर यज्ञ स्थल पर बनी देवी देवताओं की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही. वहीं धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. आयोजक समिति ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर युवा संघ के सदस्य समेत स्थानीय ग्रामीण लगे हुए हैं.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन