घर से नकद सहित सात लाख के जेवरात की चोरी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 09 May 2025 8:23 PM
शादी समारोह में शामिल होने गये थे घर के सदस्य
-27-प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या 07 धत्ता टोला निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद पड़े घर से नकद राशि सहित लगभग 07 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना के संदर्भ में पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक दीनानाथ झा ने बताया कि वे गंगा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. बुधवार की संध्या 04 बजे वे सपरिवार मदनपुर अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे. गुरुवार की संध्या में पड़ोसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. ये सुन वे सपरिवार वापस घर लौटे, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा सहित दो कमरों का ताला टूटा पड़ा है. कमरों में रखी दो अलमीरा व ट्रंक में रखे 25 हजार रुपये नकद सहित छह भर सोने के जेवरात व चांदी के 10 सिक्के सहित अन्य जेवर की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने आभूषण व नकद राशि सहित लगभग सात लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इधर घटना को अंजाम दिये जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










