स्कूल की लैब से सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा से सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर लैब रूम में रखें सामानों की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा से सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर लैब रूम में रखें सामानों की चोरी कर ली गयी. प्रधानाध्यापक रामचंद्र यादव जब मंगलवार को विद्यालय पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. जांच करने पर साइंस लैब के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. अंदर से लैब के अधिकतर सामग्री की चोरी कर ली गयी थी. साथ ही बक्सा में रखे लैब के समान को भी चोरों ने उड़ा लिया. प्रधानाध्यापक ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. ———- आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को आपसी विवाद में मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में श्यामपुर गांव का बीवी मसर्रत, बीवी तरन्नुम व धपहड़ गांव के एजाज बताया जा रहा है. परिजनों ने तीनों को पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने बताया कि तीनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन