बाढ़ से लोगों को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी: सांसद

जन- जन का ख्याल रख रही है सरकार, तत्काल पहुंचेगी राहत टीम: सांसद
अररिया. बाढ़ की त्रासदी झेल रहे अररिया प्रखंड के दियारी पंचायत स्थित बघेला टोला वार्ड संख्या 05 के लोगों ने लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया. ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि बाढ़ से सड़कें तहत नहस हो गयी है, जल जमाव के कारण लोगों की आवाजाही ठप है, जिला प्रशासन द्वारा अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, न ही आवाजाही के लिए नाव की व्यवस्था है और न ही अबतक सामुदायिक किचेन की शुरुआत हो पायी है. मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद ने उन्हें सरकारी सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया. तत्काल अंचलाधिकारी से बात कर अतिशीघ्र वहां का निरीक्षण कर ग्रामीणों को इस त्रासदी से सुरक्षित करने का प्रबंध करने व हर सम्भव सरकारी सहायता पहुंचाने का दिशा निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










