शिविर में ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

शिविर में मौजूद थे दर्जनों लोग

विज्ञापन

अररिया. रविवार को जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बोकंतरी पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार शरण ने उपस्थित ग्रामीणों को विषय से संबंधित कानूनी जानकारी दी. साथ ही विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभ के बारे में भी खुलकर जानकारी दी. बताया गया कि मोटर दुर्घटना, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय, बालकों के अधिकार, बाल श्रम, बाहर कमाने जाने पर श्रम विभाग में निबंधन करा कर जाने के बारे में भी जागरूक किया गया. केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इस मौके पर पीएलवी धर्मेंद्र ठाकुर, मुखिया रामदेव पासवान, वार्ड सदस्य महावीर मंडल, रूपेश मंडल, जनार्दन मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन