बाढ़ के पानी का बढ़ा दबाव, टूटी सड़क

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

रोड टूटने से राहगीर परेशान

विज्ञापन

फारबिसगंज. पिछले दिनों बाढ़ ने सबसे अधिक धान की फसलों को प्रभावित किया. सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गयी. किसानों को धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन बाढ़ का पानी सब बर्बाद कर गया. बाढ़ के कारण कई जगहों पर सड़कों को भी प्रभावित किया. खैरखां समौल पथ पर सुरहा धार में जर्जर पुल के एप्रोच सड़क पानी में बह जाने के कारण इस सड़क मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है. फारबिसगंज से समौल, लहसुनगंज व हलहलिया आदि जगहों पर जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल लोगों द्वारा किया जाता है. सड़क कट जाने पर लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ेगा. लोगों को घोड़ा घाट से समौल लहसुनगंज हलहलिया आदि गांव जाना पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांगा किया की इस जगह नये पुल का निर्माण कराया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन