आरएसएस में कर्म को दी जाती है प्रधानता

आपसी सद्भाव को लेकर आरएसएस ने की बैठक
नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के राजगंज स्थित एक धर्मकांटा परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सामाजिक सद्भावना बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता संजीव पासवान ने की. कार्यक्रम में विभिन्न जाति व वर्ग के लोगों ने सामाजिक समरसता व आपसी एकता पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रांत संघ संचालक सच्चिदानंद मेहता ने कहा कि संघ में कर्म को प्रधानता दी जाती है, जाति-पांति या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है सभी का समान सम्मान ही संगठन की मूल भावना है. उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकजुटता से ही संभव है. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक भाईचारे व सहयोग की भावना को सशक्त करने पर बल दिया. अंत में सभी ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया. कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं. मौके पर सुरेंद्र यादव उर्फ ननकी यादव, संतोष झा, रंजीत झा, रामानंद ठाकुर, भिखारी राम, दिलीप पासवान, जगदेव पासवान, रामकृपाल चौरसिया, उपेंद्र पासवान, नागेंद्र सिंह,रघुनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




