प्रतिमा विसर्जन में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :26 Apr 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

अष्टयाम-संकीर्तन का हुआ समापन

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहकुंबा के तरबी वार्ड संख्या 02 स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ अष्टयाम-संकीर्तन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को समापन हुआ. अष्टयाम-संकीर्तन को लेकर आयोजित झांकी कार्यक्रम में आमंत्रित कीर्तन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस दौरान जय श्री राम,जय श्री राधे कृष्ण के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा. वहीं झांकी कार्यक्रम में आमंत्रित कीर्तन मंडली को नगद राशि के साथ अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया. जानकारी देते आयोजक समिति के मनीष कुमार सिंह पिंकू ने बताया कि बीते छह दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. हालांकि शनिवार की देर रात आई तेज आंधी के साथ बारिश के कारण आयोजक समिति को काफी परेशानी का सामना करना कड़ा. हालांकि इसके बावजूद आयोजक समिति सदस्य समेत ग्रामीणों के अथक प्रयास से धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सका. वहीं गाजे बाजे के साथ रिखी नदी में प्रतिमा का जलार्पण किया गया. धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आयोजक समिति के सदानंद साह, हीरालाल साह, बिमल कुमार सिंह, जीवन लाल निराला, विशन लाल यादव, शारदा प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, अजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, सियाराम साह, सुशील सिंह, बिनोद कुमार सिंह, श्याम लाल साह समेत दर्जनों लोगों ने सहयोग किया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन