Araria. बाइक सवार तीन अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी को मारी गोली, इलाके में दहशत

Published by :MANISH KUMAR
Published at :26 Apr 2026 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Araria. बाइक सवार तीन अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी को मारी गोली, इलाके में दहशत

बाइक सवार तीन अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कर्मी को मारी गोली, इलाके में दहशत

विज्ञापन

अररिया से राहुल कुमार सिंह की रिपोर्ट- अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत एबीसी नहर मार्ग पर शनिवार की शाम अचानक गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया. गोढ़ी चौक से करीब 500 मीटर दूर घटित घटना में एक केटीएम बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी के 26 वर्षीय कर्मी रुस्तम को गोली मार दी. घायल रुस्तम के साथी अल्ताफ ने बताया कि वे चारों सहकर्मी पूर्णिया जिले के बायसी रौटा स्थित भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं. शनिवार को छुट्टी होने पर सभी अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे. गोढ़ी चौक पर चाय पीने के बाद रुस्तम अकेले नहर वाले रास्ते से फारबिसगंज की ओर निकला. करीब 500 मीटर आगे बढ़ते ही पहले से घात लगाये बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया व उससे छिनतई की कोशिश करने लगे. छिनतई की कोशिश के दौरान सीधे उसके पैर में गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश केटीएम बाइक से फरार हो गये. रुस्तम की चीख सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत अररिया आरएस थाना को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए घायल रुस्तम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायल युवक फारबिसगंज के चौराहा परवाहा, वार्ड संख्या 13 निवासी जमीरउद्दीन के पुत्र हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केटीएम बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. दिनदहाड़े व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब मुख्य सड़क पर ही अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे हैं तो आम जनता कितनी सुरक्षित है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन