बच्चे इंटर तक कम से कम करें मोबाइल का इस्तेमाल: रजिया सुल्ताना

गाड़ी चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल से बचें
ट्रैफिक नियम व साइबर फ्रॉड से बचने की बच्चों को दी जानकारी अररिया. आज के बदलते दौड़ में बच्चों को इंटर तक की पढ़ाई में मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की जरूरत है. क्योंकि इससे बच्चे पढ़ाई कम व फालतू की चीजों पर ज्यादा समय व्यतीत करते हैं. ये बातें अररिया की डीएसपी साइबर रजिया सुल्ताना ने बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही. रोज वैली पब्लिक स्कूल अररिया में आयोजित आठवीं वर्ग के बच्चों के विदाई समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर रजिया सुल्ताना ने कहा कि आज तेजी के साथ साइबर क्राइम व फ्रॉड का मामला बढ़ रहा है. ऐसे में मोबाइल का इस्तेमाल भी सतर्कता से करना है व बगैर किसी जरूरत के इससे बचने की भी जरूरत है. मौके पर डीएसपी ट्रैफिक अररिया फखरे आलम भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. स्कूल प्रबंधन के प्रबंध निदेशक ज़र्फी परवीन व निदेशक इं सरवर आलम ने दोनों मुख्य अतिथि का बुके शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर स्कूल के जूनियर बच्चों के द्वारा अपने सीनियर आठवीं वर्ग के बच्चों का फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया.डीएसपी फखरे आलम ने इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में अगर हम मेहनत कर पढ़ाई करेंगे तो सफलता मिलना तय है. इसके लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है. उन्होंने ट्रैफिक नियम पर भी बच्चों से कहा कि आप गाड़ी चलाते समय कुछ खास सावधानी बरतें, बगैर हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाए, गाड़ी कम रफ्तार में चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल से बचें, वरना दुर्घटना होने से बड़ा नुकसान हो सकता है. मौके पर बच्चों की सफलता के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु पर भी इन लोगों ने बच्चों को ट्रिप्स दिया. डीएसपी रजिया सुल्ताना ने कहा जीवन में सफलता के लिया कठिन परिश्रम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा सफलता का कोई शॉर्ट कट तरीका नहीं होता है मेहनत तो करनी ही पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




