Araria. नरपतगंज पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापेमारी कर लूट के दो आरोपी सहित 5 को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Araria. नरपतगंज पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापेमारी कर लूट के दो आरोपी सहित 5  को किया गिरफ्तार

दो आरोपी सहित 5 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अरारिया नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट. अरिरया जिले के नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से छापेमारी अभियान चलाकर लूट के दो आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार कर थाना लाया. आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया. गिरफ्तार में देवीगंज निवासी प्रकाश बहरदार पिता सिवितलाल बहरदार , दरगाहीगंज वार्ड 11 निवासी सकलदेव यादव पिता शिवानंद यादव, केवल यादव पिता दशरथ यादव फारबिसगंज के ढोलबज्जा वार्ड 12 निवासी आशीष पासवान पिता प्रमोद पासवान व रजानंद मंडल पिता गजेंद्र मंडल बताया जा रहा है. गिरफ्तार आशीष पासवान व राजनंदन मंडल पर 2 वर्ष पूर्व पलासी के समीप एनएच पर बाइक सवार से 15 हजार नगद व अन्य सामान की लूट की घटना को अंजाम देने मामले में नरपतगंज थाना कांड संख्या 555 वर्ष 2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जबकि प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रहे थे वही गिरफ्तार प्रकाश बहरदार ,सकलदेव यादव व केवल यादव पर न्यायलय से वारंट निर्गत था मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लूट के दो आरोपी सहित 5 को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजने की बात कही

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन