Araria. 450 लीटर नेपाली शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार छह बाइक व सात मोबाइल किया बरामद दो तस्कर मौके से फरार

450 लीटर नेपाली शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार छह बाइक व सात मोबाइल किया बरामद दो तस्कर मौके से फरार
नरपतगंज अरारिया ते संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट. प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब के साथ शराब तस्कर समेत चोरी की बाइक को बरामद कर थानां लाया इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया जानकारी मिलते ही शनिवार दोपहर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने फुलकाहा थानां पहुचकर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार की रात दो अलग अलग जगहों से शराब व बाइक के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है जहां नवाबगंज इंडो नेपाल सीमा सड़क के समीप तीन बाइक पर बोरी में लोड 207 लीटर नेपाली दिलवाले नाम शराब एवं अंचरा रिफ्यूजी टोला के समीप दो बाइक पर लोड बोरी में 243 लीटर शराब बरामद किया गया है कुल 450 लीटर शराब बरामद की गई है जबकि एक बाइक से शराब तस्करों को लाइन दे रहे तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है बरामद किए गए साथ बाइक में दो चोरी की बाइक बरामद की गई है सातों तस्करों के साथ नौं एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया गया है गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों में नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथपुर वार्ड संख्या आठ निवासी सोनू कुमार राय पिता उदय चंद्र राय, नाथपुर वार्ड संख्या नौं निवासी सत्यम कुमार झा पिता सुशील कुमार झा, नाथपुर वार्ड संख्या आठ निवासी आशीष कुमार राय पिता लक्ष्मेश्वर राय, नाथपुर वार्ड संख्या 10 निवासी परशुराम कुमार राय पिता सकलदेव राय, सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




