गृह रक्षकों ने सरकार के विरुद्ध शुरू किया प्रदर्शन

Updated at : 06 Mar 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
गृह रक्षकों ने सरकार के विरुद्ध शुरू किया प्रदर्शन

समान काम का मिले समान वेतन

विज्ञापन

20- प्रतिनिधि, अररिया बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा अररिया सहित ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पटना में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी देते संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा उर्फ बबलू झा ने बताया कि सरकार के समक्ष गृह रक्षकों का वर्षों से 21 सूत्री मांग जो मूलभूत समस्याओं के निदान करने की है. लंबित पड़ी हुई है. तीन माह पूर्व भी पटना के गर्दनीबाग में सूबे की सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया तो सरकार के ही सचिव ने आकर आश्वासन देते हुए जल्द मांग पूरी करने की बातें कही थी. लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. होमगार्ड 24 घंटे सरकार की ड्यूटी बजाते हैं. दिन हो या रात, सुबह हो या शाम, आंधी हो या बारिश, लेकिन अपनी ड्यूटी के प्रति सजग होकर ठंड, बरसात, तूफान में भी अपने ड्यूटी से पीछे नहीं हटते हैं. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी गृह रक्षकों की उचित मांग में शामिल सामान काम का सामान वेतन व सामान्य सुविधा वर्षों से बिहार सरकार के समक्ष लंबित है. लेकिन अबतक मांग पूरी नहीं की गई है. सूबे के हरेक जिलों में कई गृह रक्षकों को समय से पूर्व उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है. जिस कारण से बल की भी काफी कमी हो गई है. इससे विभिन्न प्रतिष्ठानों की विधि व्यवस्था चरमरा गई है. यह धरना प्रदर्शन हमारे सामान्य काम का सामान्य वेतन व सामान्य सुविधा की है. अब सरकार का सिर्फ आश्वासन नहीं चलेगा. हमारी मांगें पूरी हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन