लटकते विद्युत तार को नहीं किया जा रहा दुरुस्त

ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश
:47- प्रतिनिधि, परवाहा फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज पंचायत में इन दिनों बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल है. नीचे जमीन पर लटकते तार के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार पासवान ने विभागीय सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को आवेदन दिया है. आवेदन देने के एक पखवारा बीत जाने के बाद भी लटकते तार को दुरुस्त नहीं किया गया है. जिस कारण स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनपने लगा है. इधर स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार पासवान ने बताया कि बिजली विभाग की मनमानी चरम पर है, हम स्वयं बिजली विभाग को आवेदन दिये हैं, लेकिन आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है, जो काफी दुखद है, उन्होंने बिजली विभाग से अविलंब पंचायत में बिजली की समस्या को दुरुस्त करने की मांग किया है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










