मोबाइल दुकान से 50 हजार के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से 50 हजार के सामान की चोरी

दुकानदार ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी

विज्ञापन

-15- प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के सदर रोड में फैंसी मार्केट व जेसीआइ के सामने स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक नामक एक मोबाइल दुकान के छत के चदरा को काट कर उक्त दुकान से लगभग 50 हजार रुपये के सामान का चोरी कर ली. उक्त दुकान के प्रोपराइटर उप प्रमुख हसीबउर्रहमान के पुत्र मीर मो एहसान ने बताया कि शनिवार को दुकान को अच्छी तरह से बढ़ा कर अपने घर चले गये. सोमवार के सुबह में जब दुकान आकर शटर खोला तो देखा कि दुकान के छत का चदरा व फॉल्स सीलिंग कटा हुआ है. सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके दुकान का छत का चदरा काट कर दुकान में प्रवेश कर दुकान के अंदर रखे सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर, हार्ड डिस्क,मोबाइल का दर्जनों हेड फोन, मोबाइल का दर्जनों पीस चार्जर का चोरी कर लिया है. उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने लगभग 50 हजार रुपया मूल्य के सामानों की चोरी किया है. उन्होंने कहा कि चोरी हुए सामानों का मिलान किया जा रहा है. मिलान करने के बाद ये आंकड़ा बढ़ने की भी बातें कही. पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन