टाट लगाने को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :13 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
टाट लगाने को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

लोगों ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

:43- प्रतिनिधि,फारबिसगंज प्रखंड के अमहारा पंचायत के वार्ड संख्या 04 भलुआ गांव में गुरुवार को आंगन में टाट लगाने को ले कर दो पक्षों में हुये मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायलों में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल हैं. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय मो जहांगीर पिता इद्रीश, 29 वर्षीय मो रज्जाक पिता इद्रीश,55 वर्षीय मकीना खातून पति मो जहांगीर,25 वर्षीय शबनम खातून पति मो रज्जाक सभी साकिन भलुआ टोला वार्ड संख्या 04 अमहारा थाना फारबिसगंज निवासी को उनके परिजनों व स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आफ़िया आफरीन सहित अन्य चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों में एक मो जहांगीर को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन दिये जाने की बातें कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन