पूर्व विधायक ने पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

अगलगी के बाद बेघर हो गये हैं लोग

विज्ञापन

12- प्रतिनिधि, नरपतगंज फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अमरोरी वार्ड संख्या 14 में शनिवार को अगलगी कांड में 15 परिवार के 37 घर जलकर राख हो गये थे. इसके बाद सभी परिवार बेघर हो गये. जो खुले आसमान में रहने को विवश हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलने के दूसरे दिन रविवार को नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर को सांत्वना दी. इसके बाद सभी पीड़ित परिवारों के बीच कपड़ा व राहत सामग्री का वितरण किया. वंही मौके से सीओ को फोन कर अविलंब मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार के बीच उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर राजद नेता अरुण यादव, राजद पंचायत अध्यक्ष रविंद्र यादव, खगेंद्र यादव, अरुण यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन