अररिया काॅलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 30 Mar 2026 8:21 PM

विज्ञापन

परीक्षा में पारदर्शिता व अनुशासन पर विशेष बल

विज्ञापन

अररिया. अररिया महाविद्यालय, अररिया परीक्षा केंद्र पर सोमवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई. परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में आर्ट्स (एमजेसी) संकाय के अंतर्गत होम साइंस व कॉमर्स विषयों की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में दोनों विषयों में कुल 101 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. वहीं द्वितीय पाली में पूर्वाहन दो बजे से पांच बजे तक राजनीतिशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास सहित संस्कृति, मजदूर व सामाजिक कार्य (एलएसडब्लू), अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र व उर्दू विषय की परीक्षा ली गई. जिसमें अलग-अलग विषयों में कुल 341 परिक्षार्थी उपस्थित तो 12 अनुपस्थित रहे. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो (डॉ) रामदयाल पासवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देश साझा करते हुए पारदर्शिता व अनुशासन पर विशेष बल दिया है. निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 09:30 बजे सुनिश्चित किया गया व परीक्षा 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई. कदाचार मुक्त परीक्षा के उद्देश्य से अभ्यर्थियों की बहुस्तरीय जांच (स्क्रीनिंग) की गयी. परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार नकल सामग्री अपने साथ न लाएं. नियमों का उल्लंघन करने पर निष्कासन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई. परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को केवल आवश्यक सामग्री जैसे कलम, पेंसिल, रबर, व्हाइटनर व प्रवेश-पत्र लाने की अनुमति दी गयी. साथ ही सभी को पूर्ण अनुशासन के साथ परीक्षा देने का निर्देश दिया गया. प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को दोपहिया या चारपहिया वाहन सहित किसी भी प्रकार के वाहन को महाविद्यालय परिसर में लाने की अनुमति नहीं है. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा को स्वच्छ, पारदर्शी व कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित करने की बातें कही गयी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन