अंडे की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

पीड़ित ने सीओ को दी सूचना
-2-प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के वीरनगर कर्बला मैदान के समीप वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार की देर रात अंडे की दुकान में आग लग गयी. जिसमें लगभग दो लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है. अंडा विक्रेता मो नाजिम उर्फ मुखिया पिता लाल मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार को ही करीब दो लाख रुपये के अंडे मंगवाए थे. उन्होंने सभी अंडे दुकान में रखे व वहीं सो गये. रात में अचानक ग्रामीणों के शोर-शराबे से उनकी नींद खुली, तो देखा कि दुकान धू-धू कर जल रही थी. वे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










