किराना दुकान में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान

पीड़ित ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
4- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के वीरनगर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या दो में मंगलवार रात एक किराना दुकान में आग लग गयी. जिससे लाखों के सामान जल गये. दुकान मालिक मो हसरत ने बताया कि आग से करीब 8 लाख रुपये का सामान जो शनिवार को ही खरीदारी कर लाये थे व दुकान में रखे 02 लाख रुपये नकद जल गये. बताया गया रात करीब 2 बजे लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही घंटों में पूरी दुकान खाक हो गई. ग्रामीणों ने आग देख तुरंत दुकानदार को सूचना दी. जिसके बाद वह मौके पर पहुंचकर अग्रिशमन को आग की सूचना दी. सूचना मिलने पर भरगामा प्रशासन ने अग्निशमन वाहन भेजा. जिसके सहयोग से ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित दुकानदार मो हसरत का कहना है कि उनकी दुकान चारों तरफ से ईंट की दीवार व टीन शेड से ढकी हुई थी. ऐसे में आग लगना संदेहास्पद है. उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने निजी दुश्मनी के कारण उनकी दुकान में आग लगायी है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा. सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने कहा कि आग लगने की सूचना की जानकारी मिली है स्थानीय कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










