बिजली चोरी मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 10 Feb 2026 6:51 PM
कुर्साकांटा के जेई विद्युत अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई
कुर्साकांटा. कुर्साकांटा के जेई विद्युत अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में छह लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये. विभाग ने इन सभी के खिलाफ कुर्साकांटा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विशेष टीम ने विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण किया. टीम ने पाया कि उपभोक्ता मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. इसमें सिकटिया पंचायत के वार्ड संख्या 03 निवासी विक्रम ठाकुर पिता स्व रामानंद ठाकुर, सुनील भगत पिता धर्मनाथ भगत, पगडेरा वार्ड 14 यादव टोला निवासी उमेश यादव पिता स्व अर्जुन यादव, रमेश यादव पिता स्व अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव पिता केसरु यादव व घाट चिकनी वार्ड संख्या 10 निवासी राजकुमार सरदार पिता भुवन सरदार शामिल हैं. उक्त लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










