भरगामा बाजार में जलजमाव से परेशानी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 28 May 2026 8:43 PM

विज्ञापन

लोगों ने की जलजमाव से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बना जलजमाव अब लोगों के लिए “मौत का जाल” साबित होने लगा है. आए दिन यहां छोटी-बड़ी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है. सड़क पर फैले गंदे पानी व अव्यवस्थित यातायात के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने बिहार सरकार की जमीन पर लगाए गए पेपर ब्लॉक पर पंप मालिक द्वारा अक्सर ट्रैक्टर का ट्रेलर खड़ा कर दिया जाता है. इससे सड़क ओर भी संकरी हो जाती है व लोगों को बगल से निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जल्दबाजी में कई बाइक सवार व राहगीर ट्रेलर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात ओर भयावह हो जाते हैं. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को अंदाजा नहीं लग पाता है व वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं.बावजूद इसके ग्रामीण कार्य विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है. लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रही है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मत कराने व सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप जलजमाव की समस्या काफी चिंताजनक है. वहां दुर्घटनाओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. मामले को लेकर जिलाधिकारी अररिया को पत्र प्रेषित किया जाएगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन