ePaper

जुलूस में अशांति फैलाने वाले एक दर्जन नामजद, दो सौ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

Updated at : 08 Jul 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
जुलूस में अशांति फैलाने वाले एक दर्जन नामजद, दो सौ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

नगर पंचायत जोकीहाट में सोमवार की शाम कर्बला मैदान से वापस लौट रहे ताजिया जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने करीब एक दर्जन घर व दुकानों में तोड़फोड़, मारपीट की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन

जोकीहाट. नगर पंचायत जोकीहाट में सोमवार की शाम कर्बला मैदान से वापस लौट रहे ताजिया जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने करीब एक दर्जन घर व दुकानों में तोड़फोड़, मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. घटना को लेकर दुकानदारों ने आक्रोश व्यक्त किया. घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी जोकीहाट पहुंचकर मामले की तहकीकात की. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर जोकीहाट थाना पुलिस ने एक दर्जन नामजद व दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. हंगामा व तोड़फोड़ मामले में चेहरे को चिह्नित किया जा रहा है. नामजदों की संख्या और बढ़ सकती है. जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी. आरोपितों के नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन