शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली कलशयात्रा

Published at :24 Feb 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली कलशयात्रा

कलशयात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

:34- प्रतिनिधि, जोकीहाट प्रखंड के दभड़ा पंचायत अंतर्गत बहारबाड़ी हाट स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर भक्तिमय वातावरण है. शिवलिंग स्थापना को लेकर सोमवार को सैकड़ों महिलाएं, युवतियों व युवाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा बहारबाड़ी मंदिर से निकलकर हड़वा चौक, जहानपुर चौक, खुट्टी चौक होकर चरघरिया तक10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर कनकई नदी पहुंची. वहां से जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंची. कलश यात्रा में बहारबाड़ी, दभड़ा, बनकोरा, ललुवाबाड़ी आदि गांव की सैकड़ों महिलाएं, कन्याएं कलश लेकर इस यात्रा में खुशी-खुशी शामिल हुईं. बड़े-बड़े भगवा ध्वज, शंखनाद, हर हर महादेव, जय श्रीराम के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा. गांव के सैकड़ों युवाओं, समाजसेवियों ने इस यात्रा में भागीदारी निभाई. साहबलाल यादव ने बताया कि कलश यात्रा के बाद शिवलिंग की स्थापना को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन, कीर्तन शुरू हो रहा है. पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग स्थापना की जा रही है. शिवलिंग स्थापना के बाद 48 घंटे का महाअष्टयाम का शुभारंभ होगा. इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर खासा उत्साह है. एक दर्जन कीर्तन मंडली इस महाअष्टयाम की सफलता के लिए पहुंचे हैं. बहारबाड़ी हाट में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भक्तिमय वातावरण है. इस धार्मिक अनुष्ठान के संचालन में सभी बहारबाड़ी ग्राम वासी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन