उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करें सुनिश्चित

Updated at : 31 Mar 2026 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करें सुनिश्चित

अधिकारियों को दिया निर्देश

विज्ञापन

डीएम ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण के लिए संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण

अररिया. डीएम विनोद दूहन ने जिलावासियों को सुगमता पूर्वक घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने व इससे जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष को प्राप्त उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की. उपभोक्ताओं की शिकायत से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति से जुड़ी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं होनी चाहिये. उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित कराने का उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया. जिला नियंत्रण कक्ष में उपभोक्ताओं की शिकायत संबंधी मामलों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक जिला नियंत्रण कक्ष कुल 212 शिकायत मिले हैं. इसमें 166 शिकायतों को निष्पादन हो चुका है. शेष 46 मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है. वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिले के कुल 36 गैस एजेंसियों में जांच की गयी. इस क्रम में सभी एजेंसियों में गैस सिलिंडर की उपलब्धता, वितरण व स्टॉक पंजी का बारीकी से निरीक्षण किया गया. समयबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी एजेंसी संचालकों को दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है. नियमानुसार उपभोक्ताओं के बीच इसका वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सहजता पूर्वक सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन मुस्तैद है. उन्होंने सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर किसी तरह के अफवाह से लोगों को बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग व इसका उठाव करें. जिला प्रशासन गैस सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने की दिशा में हर स्तर पर जरूरी पहल कर रही है. ताकि लोगों को इस कारण किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. इससे जुड़ी किसी तरह की शिकायत होने पर तुरंत लोगों से जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह उन्होंने दी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन