डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर मसुरिया पंचायत के चैनपुर गांव वार्ड संख्या एक के शरीफ के आठ वर्षीय पुत्र हैदर का बुधवार को मरिया धार में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों में दानिश आदि ने बताया कि बच्चा अन्य साथी के साथ नहाने गया था अचानक पांव फिसल गया व गहरे पानी में चला गया. हो- हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने गहरे पानी से बालक को निकाला. स्थानीय स्तर पर चिकित्सक ने बच्चे को देखकर मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखें जाने तक महलगांव पुलिस पोस्टमार्टम के लिये परिजनों से बातचीत में जुटी थी. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव में मातम छाया है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन