नवनिर्मित शिक्षा भवन में शिफ्ट हुआ शिक्षा विभाग

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 7:18 PM

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सभी संभाग अब एक ही छत के नीचे

विज्ञापन

चार करोड़ 80 लाख 76 हजार की लागत से बना है अत्याधुनिक भवनअररिया. जिले में काफी इंतजार के बाद शिक्षा क्षेत्र के सभी कार्यालय को अपना एक अत्याधुनिक व सुसज्जित शिक्षा भवन मिल गया है. अब शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे स्थित है. अब शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को किसी भी काम के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा. सारा काम एक ही भवन में एक ही छत के नीचे संचालित होगा. इस नये शिक्षा भवन के निर्माण पर 04 करोड़ 80 लाख 76 हजार रुपये खर्च हुए हैं. अररिया जिला मुख्यालय के खरैहिया बस्ती स्थित प्लस टू गर्ल्स हाईस्कूल परिसर में इसका निर्माण कराया गया है. जहां शिक्षा विभाग के सभी संभाग शिफ्ट हो गये हैं. अब जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी व कर्मी का अपना-अपना चैंबर बना हुआ है. जहां एक-दूसरे से कॉर्डिनेशन के साथ आसानी से काम होगा. इस खूबसूरत व अत्याधुनिक 03 मंजिला भवन में सीढ़ी के अलावा लिफ्ट भी लगाये जायेंगे. बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना के सौजन्य से इस भवन का निर्माण कार्य 2024 में शुरू हुआ था. जो निर्धारित समय पर पूरा हो गया. संवेदक के रूप में शिव विजय इंडिया प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के द्वारा निर्माण कार्य कराया गया है. इस भवन में जहां एक ओर सभी पदाधिकारी के कक्ष अलग-अलग बनाये गये हैं. वहीं कर्मी के बैठने के लिए भी अलग-अलग संभाग का चेंबर बना है. इसके अलावा 02 मीटिंग हॉल भी इस भवन में मौजूद है. जिससे जरूरत पड़ने पर यहां मीटिंग किया जा सकेगा. इस सुसज्जित व तमाम सुविधाओं से लैस इस अत्याधुनिक भवन के बन जाने से शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारी, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी. हालांकि शिक्षा भवन काफी बेहतर बना है. लेकिन भवन के कमरे काफी छोटे-छोटे बनाये गये हैं. जिससे कुछ दिक्कत अभी से आ रही है व जरूरत के लिहाज से कमरे भी कम हैं. हालांकि जैसे-तैसे विभाग को जल्दीबाजी में शिफ्ट कर लिया गया है.

————————

फोटो:2- संजय कुमार, डीईओ, अररिया

इस भवन के निर्माण से पदाधिकारियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में काफी खुशी है. क्योंकि उन्हें अब शहर में काम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. शिक्षा विभाग के लिए निश्चित रूप से यह एक बड़ा तोहफा है. जिसको लेकर जिलावासियों में खुशी है. यह नया शिक्षा भवन गोढ़ी चौक से अररिया बाजार आने वाले मार्ग पर गर्ल्स हाईस्कूल परिसर में महिला कॉलेज के सामने खरैहिया बस्ती में स्थित है.

संजय कुमार, डीइओ, अररियाB

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन