एसपी के जनता दरबार में दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 11:11 PM
एसपी कार्यालय में सोमवार को एसपी अमित रंजन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई की गई
अररिया. एसपी कार्यालय में सोमवार को एसपी अमित रंजन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई की गई. एसपी के द्वारा लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी गयी. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखा. जिसपर एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया. वहीं आधा दर्जन मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उन्होंने किया गया. शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार के जो भी मामले जाते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार दैनिक जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है. जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके.
मक्का थ्रेसर मशीन को लेकर हुई मारपीट, दंपती घायल फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र की रामपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 08 में मक्का तैयार करने वाले मशीन थ्रेसर को लेकर हुए विवाद में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दंपती स्वीटी देवी व पति प्रमोद यादव को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सिटी स्कैन व बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इलाज कराने के बाद घायल पीड़िता स्वीटी देवी पति प्रमोद यादव ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर 06 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. इधर मारपीट में गंभीर रूप से घायल पीड़िता के द्वारा लिखित आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










