एएनसी को लेकर डॉक्टर ने दी विस्तृत जानकारी

Published at :18 Feb 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
एएनसी को लेकर डॉक्टर ने दी विस्तृत जानकारी

सीएचसी में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

विज्ञापन

सिकटी. सीएचसी सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें डॉ अविनाश कुमार, बीएएम अनूप कुमार, लेखापाल राजा कुमार, संतोष राम, डब्लूएचओ के पावन कुमार,ऑपरेटर मनोज कुमार, मो नसीम सहित सभी एएमए, सीएचओ , एएनएम आशा कर्मी मौजूद थे. बैठक के बाद प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि सर्वप्रथम टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कर्मियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिये. इसके साथ ही एनसीडी डेटा प्रविष्टि को भी जल्द अद्यतन करने के भी निर्देश दिये. जबकि सभी आशा फैसिलेटेटर के माध्यम से सर्वे व ड्यूलिस्ट अद्यतन करने का भी निर्देश दिया गया. जबकि बैठक में प्रभारी चिकित्सा द्वारा एएनसी को लेकर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया गया. ऐसे बच्चे जो जन्म से ही लुंज पुंज हैं, उसको लेकर भी जानकारी उपलब्ध कराया गया. इतना ही नहीं एनआरसी ( न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर) से मां व बच्चे को भेजने को लेकर जानकारी उपलब्ध कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन