डीएम ने किया महिला संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

38 जिलों में भेजा गया संवाद रथ

विज्ञापन

जिले को मिले 18 महिला संवाद रथ -5-प्रतिनिधि, अररिया राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला संवाद रथ राज्य के सभी 38 जिलों में भेजा गया है. यह विभिन्न प्रखंडों में घूमकर महिलाओं के बीच सरकारी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा व समाज के बेहतरी के लिए उनकी इच्छा को जानने का प्रयास करेगा. इस रथ को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. इसके माध्यम से ऑडियो-वीडियो संवाद लोगों तक पहुंचाया जा सके. जिले के सभी प्रखंडों के लिए 18 महिला संवाद रथ उपलब्ध कराये गये हैं. सभी रथ हर दिन एक प्रखंड के दो पंचायतों में भ्रमण कर लोगों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास करेगा. जीपीएस टैग यह हाईटेक वैन कई सुविधाओं से लैस है. इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला संवाद में मौजूद महिलाओं से संवाद भी स्थापित करने का इंतजाम उपलब्ध है. सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंपलेट व लीफलेट वितरित किये जायेंगे. इसमें बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होगी. कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को जिले के 18 स्थानों पर इस महिला संवाद रथ के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें स्थानीय महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया. इसे लेकर अररिया प्रखंड अंतर्गत रामपुर कोदरकट्टी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिल कुमार ने किया. इस क्रम में स्थानीय महिलाओं से मुखातिब होते हुए डीएम ने उनके साथ संवाद किया. उन्होंने स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील लोगों से की. मौके पर जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन