प्रयाग एक्सप्रेस को दुबारा चलाने की मांग
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 May 2025 7:31 PM
ट्रेन के बंद होने से होती है परेशानी
:31- प्रतिनिधि, फारबिसगंज वर्षों पूर्व जोगबनी से इलाहाबाद के लिये प्रयाग एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होता था जो बंद हो गया है, इसे फिर से शुरू करने की मांग तेज हो गयी है. स्थानीय लोगों ने पूर्व में चल रहे जोगबनी से इलाहाबाद के प्रयाग एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग रेलवे से की है. इस ट्रेन के परिचालन से नेपाल समेत इस इलाके के लोगों को देवों की नगरी इलाहाबाद, वाराणसी आने जाने में लाभ मिलेगा. राममंदिर के दर्शन के लिये जोगबनी से अयोध्या के लिये सीधी ट्रेन सेवा बहाल होनी चाहिए. स्थानीय लोगों ने जोगबनी से पटना के ट्रेन परिचालन की आवश्यकता पर बल दिया. छोटी लाइन के समय जोगबनी से सीधे इलाहाबाद के लिए ट्रेन का परिचालन होता था जो आमान परिवर्तन के कारण बंद कर दिया गया. जोगबनी- कटिहार रेलखंड पर डीएमयू ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को हो रही परेशानियों पर भी ध्यान देने की मांग लोगों ने की. रात में पटना के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन होने से अररिया, सिमराहा, फारबिसगंज, जोगबनी समेत पड़ोसी देश नेपाल से पटना का सीधा संपर्क हो जायेगा. छात्रों को परीक्षा देने के लिए पूर्णिया, कटिहार जाने में काफी जिल्लत झेलनी पड़ती है. पुरानी पैसेंजर ट्रेनों में 10-12 डिब्बे हुआ करते थे. 120 किमी की यात्रा लोगों को डीएमयू ट्रेनों के कारण खड़े होकर सफर करना पड़ता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










