जोगबनी से देवघर के लिए ट्रेन चलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
जोगबनी से देवघर के लिए ट्रेन चलाने की मांग

ट्रेन नहीं चलने से श्रद्धालुओं को होती है परेशानी

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज सहित पूर्वी नेपाल के हजारों कांवरिया बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुल्तानगंज-देवघर जाते हैं. लेकिन इस क्षेत्र से वहां के लिए कोई सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण इन शिवभक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विकल्प के रूप में उन्हें कष्टप्रद सड़क से यात्रा करनी पड़ती है. इस संदर्भ में कुशमाहा पंचायत की मुखिया पूजा केसरी ने सरायगढ़ से देवघर के बीच प्रस्तावित श्रावणी स्पेशल को राघोपुर-ललित ग्राम- नरपतगंज होते हुए फारबिसगंज तक विस्तारित किये जाने की मांग रेलवे के अधिकारियों से की है. उन्होंने स्थानीय अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह से भी मांग की नरपतगंज के रास्ते इस ट्रेन का परिचालन शुरू कराया जाये. जोगबनी से फारबिसगंज-अररिया- पूर्णिया-कटिहार-खगड़िया गंगा रेल पुल होते हुए मुंगेर- जमालपुर-सुल्तानगंज- भागलपुर-बांका होते हुए देवघर तक श्रावणी स्पेशल ट्रेन को आगामी आठ जुलाई से 10 सितंबर यानी दो महीनों के लिए इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिसाप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन