निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Published at :22 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मौत के बाद आक्रोशित हुए परिजन

विज्ञापन

डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप फोटो:-28- शव के पास विलाप करते परिजन. फोटो:-29- नर्सिंग होम के बाहर नगर थाना पुलिस व लोग. प्रतिनिधि, अररिया सदर अस्पताल के सामने स्थित सोना नामक निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार की रात्रि एक प्रसूता की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने शनिवार की सुबह जमकर हंगामा किया. परिजनों के अनुसार शुक्रवार को जब खुशबू नामक प्रसूता महिला को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल लाया गया था. जहां 10 बजे रात्रि में चिकित्सक ने ऑपरेशन के जरिये डिलीवरी होने की बात कही. इसी दौरान सदर अस्पताल में मौजूद एक आशा ने महिला को सदर अस्पताल के सामने सोना नामक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां ऑपरेशन व डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी व रक्तस्राव अधिक होने के कारण शुक्रवार की रात्रि में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद मृतका महिला के परिजनों ने उक्त नर्सिंग होम के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. इसी दौरान गैयारी निवासी चालक ने जिस एंबुलेंस से प्रसूता को निजी क्लिनिक पहुंचाया था. उसको सूचना मिलने पर निजी नर्सिंग होम पहुंचकर पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट भी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. जिसमें नगर थाना पुलिस में शामिल अपर थानाध्यक्ष सह नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार, एसआई ऋषिराज, एसआई अंकुर, एसआइ सुमी स्वराज व एसआई सह नगर थाना मुंशी पुष्कर सिंह मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिसिया जांच शुरू करने के दौरान पुलिस ने उक्त नर्सिंग होम के सभी दरवाजे पर ताला जड़ दिया है. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया व नगर थाना पुलिस के चौकीदार की मौजूदगी में शाम 04 बजे के बाद सदर अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाया गया. मृतका प्रसूता महिला की पहचान रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के नंदनपुर मिर्जापुर निवासी मो शाहिद की पत्नी खुशबू के रूप में की गयी है . अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम में हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया गया है. वहीं पीड़ित परिजनों को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया. लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन