अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये डीलरों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Published at :04 Feb 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये डीलरों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

जन वितरण प्रणाली के डीलर्स अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं

विज्ञापन

फारबिसगंज. जन वितरण प्रणाली के डीलर्स अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं. फारबिसगंज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उद्यानंद मेहता, अरुण निराला के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे डीलर्स ने स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. मौके पर ज्ञापन सौंपते अध्यक्ष उद्यानंद मेहता ने बताया कि जन वितरण विक्रेता अंबिका प्रसाद यादव 20 जनवरी से पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे हैं. लेकिन अब तक सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है. उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के विरोध में पूरे राज्य के डीलर्स ने एक फरवरी 2025 से अनशन समाप्त होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है. विधायक विद्यासागर केसरी ने डीलर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वे सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाएंगे. समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. मौके पर अरुण निराला, सुधीर जायसवाल, रामनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष नैयर आलम, शंभू साह, रंजीत भगत, नंदन साह सहित कई अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन