बिहार दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग

कार्यक्रम को लेकर लोगों में दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन

अररिया. बिहार दिवस के मौके पर बीते रविवार की शाम टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, स्थानीय व अतिथि कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम के दौरान गायक अमर आनंद ने हां हम बिहारी हैं जी गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया. अतिथि कलाकार के रूप में गायिका दुर्गा बोस ने भी अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह गायन के तहत खुशी व समूह 2 बालिका उच्च विद्यालय व स्कूली छात्र अमर मिश्रा, पूजन प्रिया, विष्णु प्रिया, अक्षत नयन सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. साथ इस अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों सहित सदर अस्पताल अररिया में अगलगी की घटना में बचाव कार्य के दौरान प्रशासन के सहयोग के लिए अन्य लोगों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन