नप कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने को लगी रही भीड़

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Mar 2026 7:52 PM

विज्ञापन

31 मार्च थी छूट के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद के सभी वार्डों के लोगों को बिना ब्याज व दंड के होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया था. इसके अंतिम दिन मंगलवार को कई लोगों ने कतार में लगकर अपना होल्डिंग टैक्स जमा किया. कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल, वसिम अहमद, रंजित सहनी, अमित कुमार, सत्यप्रकाश आदि लगातार कैंप लगाकर होल्डिंग टैक्स लेते रहे. मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि 31 मार्च छूट के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि है. उन्होंने कहा कि करदताओं के द्वारा 2025 के लिए 31 मार्च 2026 तक छूट की प्रोत्साहन योजना लागू है. लंबित संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करने पर शत प्रतिशत ब्याज एवं पेनाल्टी की छूट मिल रही है. अगर इस अवधि में लंबित करों का भुगतान नहीं होता है, तो करदताओं को पूर्व से निर्धारित ब्याज व पेनाल्टी का भुगतान करना होगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन