पहले रोजे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Published at :02 Mar 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पहले रोजे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

इबादत में मग्न दिखे रोजेदार

विज्ञापन

41- प्रतिनिधि, भरगामा रमजान की रौनक से गुलजार हुए मुस्लिम मोहल्ले, तरावीह में झुके हजारों सिर. शनिवार शाम माह-ए-रमजान का चांद नजर आते ही मुस्लिम भाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी. रविवार को पहला रोजा रखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में रमजान की रौनक दिखने लगी. मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अकीदतमंदों की चहल-पहल बढ़ गयी व मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे. कई मोहल्लों को आकर्षक तरीके से सजाया गया, जिससे रमजान का पाक माह और भी खास नजर आने लगा. जामिया ताहिरा लील बनात सिरसिया हनुमानगंज के मौलाना ईशा नोमानी ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का महीना मुसलमानों के लिए सबसे अफजल (श्रेष्ठ) महीना माना जाता है. इस महीने में रोजेदार 30 दिनों तक भूखे-प्यास सहकर खुदा की इबादत करते हैं व अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. उन्होंने कहा कि रमजान वह महीना है जिसमें शैतान को कैद कर लिया जाता है व जन्नत के तमाम दरवाजे खोल दिये जाते हैं. यह माह सब्र, रहमत व बरकत का महीना होता है, जिसमें इंसान को भूख-प्यास की तकलीफ महसूस करायी जाती है, ताकि वह गरीबों व जरूरतमंदों का दर्द समझ सके. रविवार को पहले रोजे के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन