दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध: एसडीओ

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक संपन्न

विज्ञापन

फारबिसगंज. दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडलीय कार्यालय के सभागार के परिसर में शनिवार को एसडीओ रंजीत कुमार रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें ना केवल फारबिसगंज बल्कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारीगण व शांति समिति के सदस्य के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान साफ-सफाई, विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव व विचारों को विस्तृत रूप से रखा. बैठक में समिति सदस्यों के विचारों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था किया जायेगा. सभी पूजा पंडालों व दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम का भी गठन किया जायेगा. एसडीओ ने बताया कि फारबिसगंज अनुमंडल में कुल 92 पूजा समिति हैं. जहां पूजा किया जाता है. उन्होंने बैठक में मौजूद नप ईओ को जहां शहर के साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया. मौके पर डीसीएलआर अमित कुमार, मुख्य पार्षद वीणा देवी, फारबिसगंज नप इओ सूर्यानंद सिंह, जोगबनी नप इओ मयंक कुमार,नरपतगंज नपं इओ विकास कुमार अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन