पुरानी पीएचसी में बनाया गया कोल्ड चेन रूम

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से जारी

विज्ञापन

फारबिसगंज. शहर के पुरानी पीएचसी के परिसर में स्थित पीएचसी के दवा भंडार कक्ष व कोल्ड चेन रूम में विगत रविवार को आग लग जाने से सारे दवा व फ्रीजर आदि के नष्ट हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुरानी पीएचसी कार्यालय में ही कोल्ड चेन रूम बना कर पुनः कोल्ड चेन रूम चालू कर टीकाकरण के कार्य को शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि अगलगी कांड के बाद जिला से फ्रीजर आदि उपलब्ध कराकर 18 सितंबर से पुनः कोल्ड चेन रूम शुरू करा दिया. टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है. अगलगी के बाद पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक, बीएचएम सइद उज्जमा व कोल्ड चेन हैंडलर एएनएम सुधा कुमारी, स्टोर इंचार्ज मो एजाज अहमद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी कार्य को गति देने पर लग गये हैं. पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक ने कहा कि अगलगी के बाद टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन