अगलगी पीड़ितों को सीओ ने दिया मुआवजे का भरोसा

अग्निपीड़ितों को किया जायेगा हर संभव मदद
-10-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अमरोरी वार्ड संख्या 14 में शनिवार को भीषण अगलगी में 37 घर जल गये थे. इसकी जानकारी मिलते ही सीओ रविंद्र कुमार, आरओ राम उदगार चौपाल, राजस्व कर्मचारी रवि कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली सके बाद सीओ ने मुखिया व राजस्व कर्मचारी को अगलगी पीड़ित को अविलंब खाना व प्लास्टिक वितरण करने का निर्देश दिये. चिह्नित परिवारों को प्लास्टिक का वितरण के साथ खाने का शिविर का आयोजन कराया. वहीं सीओने बताया कि अगलगी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जा रहा है. फिलहाल सभी परिवार को प्लास्टिक व खाना का व्यवस्था किया गया है. जल्द ही मुआवजे की राशि उपलब्ध कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










