छोटू गुप्ता ने जीता कैरम प्रीमियर लीग सीजन वन का खिताब
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 26 Feb 2026 7:14 PM
छोटू गुप्ता ने किया बेहतरीन खेल का प्रदर्शन
सिमराहा. सिमराहा बाजार में आयोजित कैरम प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में छोटू गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन वन का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच डब्लू भगत व छोटू गुप्ता के बीच खेला गया. जो काफी रोमांचक रहा. मुकाबले के पहले राउंड में छोटू गुप्ता ने जीत दर्ज की. जबकि दूसरे राउंड में डब्लू भगत ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया. तीसरा व अंतिम राउंड दर्शकों के लिए बेहद रोमांचकारी रहा. कड़े संघर्ष के बाद छोटू गुप्ता ने निर्णायक राउंड जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. उप विजेता डब्लू भगत ने विजेता की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में युवा कैरम से जुड़े विभिन्न एप्लीकेशन के माध्यम से भी नयी तकनीक सीख रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड सदस्य अखिलेश यादव व पूर्व पैक्स चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता उपस्थित रहे. इसके अलावा श्याम गुप्ता, निक्कू वर्मा, कल्लू गुप्ता, सोनू गुप्ता, प्रेम प्रभात रोशन सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी मौजूद थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने आयोजन समिति की सराहना की व भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों की निरंतरता की उम्मीद जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










