दो बच्चे की मां के अपहरण को लेकर मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो बच्चे की मां के अपहरण को लेकर मामला दर्ज
विज्ञापन
पलासी
थाना क्षेत्र के भदौना गांव से दो बच्चे की मां के अपहरण का एक मामला सामने आया है. घटना को लेकर अपहृता के पति ने अंकित कुमार मंडल, रूक्मिणी देवी व रिषी कुमार मंडल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पति ने कहा कि वर्ष 2015 में गांव में ही मेरी शादी हुई है. जिससे मुझे दो पुत्र हैं. पीड़ित पति ने कहा कि रोजी रोजगार के सिलसिले में वे अक्सर बाहर रहते हैं. पत्नी व बच्चे घर पर रहते हैं. बीते 23 मई सुबह 06 बजे मेरी पत्नी ने मुझसे मोबाइल पर 20 हजार रुपये जरूरी काम के लिए मांगा. रुपया उसे भेज दिया गया. 24 मई को परिवार वालों ने पत्नी के घर से गायब होने की जानकारी उन्हें दी. देहरादून से 26 मई को घर पहुंच कर पत्नी की खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि गांव के अंकित कुमार मंडल ने मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने अगवा किये जाने की जानकारी मिली. अंकित कुमार मंडल ने घर पर खोजबीन करते हुए पहुंचने पर वो भी घर से गायब मिला. इस क्रम में उक्त दोनों व्यक्ति ने मेरे साथ गाली-गलौच करने की बात दर्ज प्राथमिकी में कही गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










