दावाा आपत्ति को लेकर शिविर का आयोजन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

डीएम ने लिया शिविर का जायजा

विज्ञापन

अररिया. जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका है. बीते 01 अगस्त को प्रारूप प्रकाशित होने के बाद प्रकाशित प्रारूप पर विशेष शिविर आयोजित कर दावा-आपत्ति प्राप्त किया जा रहा है. दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए 01 सितंबर तक की तिथि निर्धारित है. दावा-आपत्ति पर दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए सभी प्रखंड कार्यालय, नगर निकायों में विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार ने अररिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 224, 225 व 226 पर संबंधित बीएलओ द्वारा बैठक का निरीक्षण किया. इस मौके पर सदर एसडीओ सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. मालूम हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में 07 व 08 अगस्त को अररिया जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ द्वारा क्षेत्र के बीएलए की बैठक की जानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन