ePaper

Bihar: तीन दिन पहले घर से निकला युवक का गेहूं खेत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Updated at : 15 Mar 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: तीन दिन पहले घर से निकला युवक का गेहूं खेत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Bihar: मृतक की मां मीला देवी द्वारा हत्या कर फेंकने को लेकर आवेदन दिया गया है. सुनील साह की हत्या के बाद से चारों पर सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

Bihar: अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के पहुंसी पंचायत के हरिपुर बलचंदा निवासी सुनील कुमार साह(27) पिता स्व लक्ष्मी साह 12 मार्च घर से निकला था. निकलते वक्त उसने कहा था कि ससुराल रजौला से घूमकर आते हैं. सुनील कुमार साह जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. खोजबीन में जब युवक का कोई पता नहीं चला तो इसे लेकर कुर्साकांटा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था.

क्षत-विक्षत था शव

13 मार्च को शीशाबाड़ी से हरिपुर जाने वाली सड़क पर मक्का खेत के निकट सड़क किनारे गड्ढे से कुर्साकांटा पुलिस ने मृतक का हीरो स्पलेंडर बाइक बरामद हुआ. जांच में जुटी पुलिस युवक की तलाशी कर ही रही थी कि शनिवार की दोपहर जहां से बाइक बरामद किया गया था. वहां से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर युवक का क्षत-विक्षत शव की जानकारी मिली. इसकी जानकारी मिलते ही एएसपी रामपुकार सिंह, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कुआड़ी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.

पुलिस का क्या कहना है

इस मामले में पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है. एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर स्क्वॉड डॉग, एफएससीएल की मौके पर पहुंचकर जानकारी इकट्ठा कर अपने साथ ले गई है. मृतक के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाला जा रहा है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन की बात कही.

इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गंडक में तैरता मिला 14 वर्षीय लड़का का शव, मचा हाहाकार, परिजन के सामने बेबस नजर आये SDPO

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन