KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Mar 2025 4:24 PM
केशव कुमार पाठक उर्फ केके पाठक
KK Pathak: बिहार सरकार में राजस्व परिषद के अध्यक्ष सदस्य केके पाठक अपने नए मिशन में लग गए हैं. इसके लिए उन्होंने बुलडोजर एक्शन की बात कही है.
KK Pathak: केशव कुमार पाठक उर्फ केके पाठक फिलहाल बेतिया राज की अरबों की जमीन को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. पाठक ने इसके लिए प्लानिंग तैयार कर ली है. बता दें कि बेतिया राज की जमीन को अधिग्रहण करने के प्रस्ताव पर विधानसभा से मुहर लग चुकी है. अपने काम को पूरा करने के लिए एक बार फिर केके पाठक ने अतिक्रमित जमीन पर बुलडोजर चलाने की बात कही है. उन्होंने 36 घंटे के अंदर बुलडोजर चलाने की बात कही थी. इसके बाद इस बात को विधान परिषद में उठाया गया.
सरकार को समय देना चाहिए- सौरभ कुमार
केके पाठक के बुलडोजर एक्शन वाली बात पर आरजेडी के विधान पार्षद सौरभ कुमार ने विधान परिषद में बिहार सरकार से गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि केके पाठक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. सौरभ कुमार ने कहा कि बेतिया राज की जमीन के अधिग्रहण का हम लोगों ने भी समर्थन किया था. लेकिन एक अधिकारी जो रॉबिनहुड के नाम से मशहूर हैं, वहां जाकर उन्होंने 36 घंटे में 70 सालों से रह रहे गरीबों को उजाड़ने की बात कही है. सरकार को इसे रोकने के लिए एक्शन लेना चाहिए.
सौरभ कुमार ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है. इतनी बड़ी संख्या में गरीबों का आशियाना आप रातों- रात कैसे उजाड़ सकते हैं. मालूम हो कि बिहार विधानमंडल से प्रस्ताव पारित होने के बाद से बेतिया राज की करीब 15358 एकड़ जमीन अब राजस्व पर्षद के अधीन आ गई है. इस पर केके पाठक का कहना है कि अब जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर बुलडोजर एक्शन होगा.
इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप
पाठक ने दिया था आदेश
केके पाठक ने बेतिया पहुंचने के बाद एक के बाद एक कई आदेश जारी किया. जिस जमीन से अतिक्रमण हटाने की उन्होंने बात की उसकी कीमत 8 हजार करोड़ बताई जा रही है. उन्होंने बेतिया राज के पुराने दिन को लौटाने के अभियान में सबसे पहले 110 एकड़ में फैले हजारी पशु मेले की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया. सरकार इस जमीन पर मेडिकल इंडस्ट्री का निर्माण कराएगी. केके पाठक ने ये आदेश दिया है कि इस जमीन पर होने वाले विकास के कार्य के दौरान कोई भी पेड़ को नहीं काटा जाना चाहिए. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बेतिया राज की कुल 6505 एकड़ जमीन पर अभी अतिक्रमण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










