जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के अभियान तहत लाभुको को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर परिवार नियोजन को लेकर आवश्यक जानकारी देते कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकटी स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि सिकटी . परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए परिवारों को प्रेरित करने व उसे कार्यान्वित करने का सिलसिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनवरत जारी है. इसी को लेकर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में मौजूद लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

परिवार नियोजन के साधनों पर जोर

फैमिली प्लानिंग को लेकर एएनएम विभा कुमारी ने लाभार्थियों को बताया कि प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार के लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों पर जोर दिया जा रहा है. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोग अपनी समझ के अनुसार संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है. इन संसाधनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टॉल लगाकर उपलब्ध कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन