भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रवादी बनाना भाजपा का लक्ष्य : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रवादी बनाना भाजपा का लक्ष्य : जिलाध्यक्ष

कार्यशाला के महत्व का किया उल्लेख

विज्ञापन

फारबिसगंज. भाजपा राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित होकर कार्य करने वाली पार्टी है. जिसका प्रमुख उद्देश्य देश के हर नागरिक को राष्ट्रवादी बनाना है. उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने शहर के एक धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने की. भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को सक्रिय व सक्षम बनाने व पार्टी के नीतियों व विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुल सात सत्रों यथा भाजपा का इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन,सोशल मीडिया आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस, एआइ व मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विषय पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, भाजयुमो के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल उमेश मेहता, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, महिला मोर्चा नेत्री चांदनी सिंह सहित कई प्रशिक्षण प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं संग विस्तार पूर्वक चर्चा किया. नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा पार्टी को गतिशील बनाने के लिए से युवाओं को पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता से अवगत कराते हुए उन्हें दल से जोड़कर सक्रिय करने पर बल देने का अपील करते हुए कार्यशाला के महत्व का उल्लेख किया. कहा कि विचार के प्रति निष्ठावान, ध्येय के प्रति समर्पित, व्यवहार कुशल, लोकसंग्रही, तकनीक का उपयोग कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को समाज के साथ जोड़ते हुए पार्टी का विस्तार करना आज की आवश्यकता है. इस मौके पर भाजपा नेता विमल सिंह, प्रो गणेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजत सिंह, धीरज पासवान, जिला मंत्री चंद्रकला राय, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती मौजूद थे. जबकि कार्यशाला का सफल संचालन विपिन जायसवाल ने किया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन